RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कथित हत्या और फिर शवों को जलाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 जुलाई।राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार 6 जुलाई, 2025 की रात बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में अनुसूचित जनजाति के एक ही परिवार के पांच सदस्यों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थी, उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई और शवों को जला दिया गया था।
आयोग के अनुसार समाचार रिपोर्ट की विषय-वस्तु यदि सच है, तो ये मानवाधिकारों के उल्लंघन का यह गंभीर मुद्दा है। इसलिए आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले की जांच की वर्तमान स्थिति और अपराधियों की गिरफ्तारी सहित दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने बिहार सरकार को 16 वर्षीय किशोर, जो कथित तौर पर पीड़ित परिवार का एकमात्र जीवित व्यक्ति और इस दर्दनाक घटना का प्रत्यक्षदर्शी है, को परामर्श प्रदान करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।
8 जुलाई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के एकमात्र जीवित 16 वर्षीय लड़के ने पुलिस को बताया कि लगभग 50 लोगों की भीड़ उनके घर में घुसी और उसकी मां पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। भीड़ ने पहले उसकी मां को डायन बताकर बांस के डंडों से पीटा, फिर मां को बचाने आए परिवार के बाकी सदस्यों पर भी हमला कर दिया और उसके सामने ही उन सभी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बाद में कथित तौर पर शवों को उनके घर से लगभग 100-150 मीटर दूर ले जाकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को शक था कि गांव के एक लड़के की मौत और बीमारी का कारण पीड़ित परिवार द्वारा जादू-टोना करना था।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर के जटाशंकर धाम में जल सहेलियों के साथ वृक्षारोपण किया और जनसमूह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का बैठक सम्पन्न ।

rktvnews

दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का डीएम और विधायक ने किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रखंड बनियापुर अंतर्गत विद्यालयों का उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

विश्व आदिवासी दिवस-2023 के अवसर पर दुमका में पारंपरिक आदिवासी संस्कृति का समागम!आदिवासी पारंपरिक नृत्य संगीत ,कला का बेहतरीन प्रदर्शन,ट्राइबल फैशन शो ,पारंपरिक वेशभूषा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वचिकित्सा और स्वरोजगार मुहैया कराना उदेश्य:डॉ पी पुष्कर

rktvnews

Leave a Comment