RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 फ़रवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार विधान सभा एवं विधान परिषद के सदस्यों द्वारा चयनित नई योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दें, जो अधिक आबादी को लाभान्वित कर सकें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं का प्रारूप एक सप्ताह के भीतर विकास शाखा को उपलब्ध कराएं। विशेष रूप से, उन्होंने सड़कों के चयन में पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, जिससे विकास कार्यों का व्यापक लाभ समाज को मिल सके।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह,प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, नगर आयुक्त नगर निगम, कार्यपालक अभियंता वुडको, सहायक अभियंता वुडको, एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं नगर परिषद उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:स्वर्गीय जगदीश किंजल्क के कहानी संग्रह ‘अमानत’ का हुआ भव्य लोकार्पण।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 574.16 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

आसियान देशों में विदेशी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

वैशाली:गलत न्यूज़ से समाज को नुकसान, इससे बचे मीडिया : डीजीपी

rktvnews

Leave a Comment