RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पटना: डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)10 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा द्वारा आज फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह एक नियमित निरीक्षण था। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसएसपी राजीव मिश्रा द्वारा वेयरहाउस में संधारित ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायज़ा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ है। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
अधिकारीद्वय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन एवं प्रबंधन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

Related posts

क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी के समक्ष दिया धरना।

rktvnews

चतरा:शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयो के समय सारणी में किया गया बदलाव!19 से 25 जनवरी 2024 तक विद्यालयो के समय सारणी में किया गया परिवर्तन।

rktvnews

भोजपुर:पश्चिमी गुंडी में लगाया गया हेल्थ कैंप सैकड़ों पीड़ित हुए लाभान्वित।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर : मोदीशाही की हार।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने राजभवन में किया झण्डारोहण।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे अंग्रेजी शराब, देशी कट्टा व कारतूस के साथ चार गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment