RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में पेंशन महोत्सव ,बढ़ी हुई पेंशन राशि का लाभ।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247.34 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोजपुर जिले के समाहरणालय सभागार, आरा में किया गया। भोजपुर जिले में छह प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जुलाई माह के लिए 2,83,600 लाभुकों को प्रति लाभार्थी ₹1100 की दर से कुल ₹31.40 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई।जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की और लाभुकों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवनयापन में और अधिक सहूलियत होगी। जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में ‘पेंशन महोत्सव’ उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया, जिससे पूरे जिले में जन-जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक माहौल बना।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, सहायक समाहर्ता, सहायक निदेशक (दिव्यांगजन), सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा में मंत्री, सुदीव्य कुमार हुए शामिल, पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

rktvnews

पिथौरागढ़:शीत लहरी से निपटने को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

rktvnews

श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह यज्ञ कथा प्रारंभ!भगवत कथा श्रवण से दोष मुक्ति:कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव

rktvnews

हर्ष फायरिंग के मद्देनजर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

कुम्भ अत्यधिक पावन एवं पापों का नाश करने वाला स्नान होता है।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment