RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गीत संगीत, मतदाता शपथ, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक।

20 मई को वोट करेगा चतरा,मतदाता निर्भिक एवं भयमुक्त होकर अपना मत का प्रयोग अवश्य करें:उपायुक्त चतरा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड) 10 अप्रैल।डी0आर0डी0ए0 स्थित डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त संस्थान, एसोशिएसन जिला इकाई चतरा के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम वृद्ध मतदाता, नए मतदाता, दिव्यांग मतदाता, कलादल, प्रेस मीडिया एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा 20 मई को अपना बहुमूल्य वोट देकर लोकतंत्र का हिस्सा बने और लोकतंत्र को मतबुत करें की अपील की। मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता अपने घर से बाहर निकलकर निर्भिक एवं भयमुक्त होकर अपने अपने बूथों पर जाकर अपना मत का प्रयोग अवश्यक करें। वल्नरेबल बूथ को चिन्हित किया जा चुका है। मतदाता निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अगर किन्ही मतदाता को किन्ही के द्वारा दबाव या प्रलोभन दिया जाता है तो अविलम्ब इसकी जानकारी प्रशासन को दें। डराने, धमकाने, दबाव डालने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित शिकायत मिलती है तो अविलम्ब सीविजिल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें। शिकायत दर्ज होने के 100 (एक सौ) मिनट के अंदर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं छुटे हुए मतदाताओं से भी अपील किया गया कि वैसे मतदाता जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे उपर है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूचि में शामिल नहीं हो सका है वो अपने नजदीकी मतदान केन्द्र या बी0एल0ओ0, ऑनलाइन के माध्यम से प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूचि में शामिल करा सकते है। इसके अलावे उन्होने कहा शारीरिक रूप से असक्षम मतदाताओं को मत का अधिकार दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारी की जा रही है। साथ ही वैसे पदाधिकारी, कर्मी जिनका मतदान दिवस के दिन ड्यूटी लगाई गई है उसका भी पोस्टल बैलेट हेतु मतपत्र प्रपत्र-12 के माध्यम से उनके मत का अधिकार दिलाने की आवश्यक तैयारी की जा रही है।
वर्ष 2009 के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का अधिकार को समझ कर मत का प्रयोग कर सके। पहले मतदान फिर जलपान, चुनाव पर्व है चतरा को गर्व है समेत कई अन्य नारें उप विकास आयुक्त के द्वारा लगाए गए।
अपर समाहर्ता ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग अभी से ही ठान लें कि अपने मत का प्रयोग शत प्रतिशत करेंगे। साथ ही अपने घर, आस-पास के लोग को भी जागरूक कर उनके मत का अधिकार दिलायेंगे।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। वहीं संगीत बोल घर से निकलकर वोट करना होगा पर ताईकमांडो के खिलाड़ियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुती की गई। साथ ही जिले के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निर्वाचन कार्यालय द्वारा बनाए गए गीत को भी लांच किया गया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मतदान के प्रति एक स्वर में *वोट करेगा चतरा* का नारा लगाया गया। इससे पहले मतदाता शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों, मतदाताओं द्वारा हस्ताक्षर बोर्ड पर अपना-अपना हस्ताक्षर बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं कई स्लोगन भी लिखे गए।
उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, मीडिया बंधु, एसोशिएसन जिला इकाई चतरा के सम्मानित सदस्य, कला दल, मान्यता प्राप्त संस्थान समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:कांवड़ मेले की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट्स ने उपराष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

राजस्थान:जल जीवन मिशन में प्रतिदिन के कार्यों का हो निर्धारण अधिक से अधिक घरों को मिले शीघ्र नल कनेक्शन हर घर में नल से पहुंचेगा भरपूर जल – मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण।

rktvnews

13 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बक्सर: 2 नवंबर को होगा रोजगार शिविर आयोजित

rktvnews

Leave a Comment