RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:एक पेड़ माँ के नाम : चिंतामण गणेश मंदिर में नगर निगम सभापति संभागायुक्त उज्जैन ने किया पौधरोपण।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)13 जुलाई।एक पेड़ के माँ नाम अभियान के तहत शनिवार को चिंतामण गणेश मंदिर में संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन और चिंतामण गणेश प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वाधान में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर निगम सभापति कलावती यादव और उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने पौधरोपण किया। मंदिर परिसर में आम , आंवला, नीम, जामुन, बिल्वपत्र, अशोक आदि के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस दौरान नगरनिगम सभापति श्रीमती यादव और संभागायुक्त श्री गुप्ता ने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर आशिर्वाद लिया। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने चिंतामण गणेश मंदिर में प्रगतिरत कार्यों और मास्टरप्लान के संबंध में प्रबंध समिति के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण रूप से पूर्ण करने की बात कही। नगर निगम सभापति श्रीमती यादव और संभागायुक्त श्री गुप्ता ने सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वायुदूत अंकुर एप डाउनलोड कर पौधरोपण की फोटो भी अवश्य अपलोड करें।
इस अवसर पर एसडीएम अर्थ जैन, सहायक संचालक जनसंपर्क रोमित उईके, तहसीलदार अर्चना गुप्ता, सहायक जनसंपर्क अधिकारी कपिल मिश्रा, प्रशासक चिंतामण प्रबंध समिति अभिषेक शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ललित ज्वेल, वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुलश्रेष्ठ, चिंतामण प्रबंध समिति के यशवंत पटेल , विनोद यादव,रमेश वर्मा, रवि वर्मा, करण सिंह पटेल, राजेश शर्मा ,पुजारी गणेश गुरु तथा संभागीय जनसंपर्क कार्यालय से प्रचार सहायक अनिकेत शर्मा, संजय ललित, राजेश मंडलोई, अशोक मोरी, पलाश राय, बने सिंह, संतोष मालवीय उपस्थित रहें।

Related posts

राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीमभावना से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जायेंगे: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

मुजफ्फरपुर:ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

वैज्ञानिक अनुसंधान सशक्त बनाने और दक्षता बढ़ाने से चिकित्सा पद्धति के रूप में होम्योपैथी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता बढ़ेगी: राष्ट्रपति

rktvnews

चतरा:आरसेटी, चतरा में “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने टेक्निकल टेक्सटाइल के विभिन्न क्षेत्रों में 46.74 करोड़ रुपये मूल्य की 18 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment