
पटना/बिहार 27 अगस्त । गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर सनातन संस्कृति चेतना परिषद बिहार द्वारा आयोजित तुलसी के राम व्याख्यानमाला का आयोजन पटना के विद्यापति भवन में किया जा रहा है। जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व भट्ट बहनों ने दर्शकों को तुलसीदास रचित दोहों और गीतों से मंतमुग्ध कर दिया गया। शिवानी भट्ट और सुहानी भट्ट बहनों ने तबले पर साथ दे रहे राज के साथ सबरी के भगवान राम के इंतजार और सुख के सब साथी दुःख में न कोय पर आलम ऐसा बना की सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों की तालिया खुद ब खुद एक दूसरे से मिलन को विवश हो गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे,विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य कामेश्वर चौपाल शिरकत करने वाले है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधान सभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री भाजपा मिथिलेश तिवारी द्वारा किया जायेगा।
