RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:सरस्वती पूजा पर महुली गंगा घाट पर महा आरती का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 फ़रवरी।महावीर युवा क्लब रामशहर द्वारा सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर महाआरती का नेतृत्व महुली गंगा घाट के गंगा आरती टीम के द्वारा किया गया।आरती महावीर मंदिर स्थित सरस्वती पूजा समिति के द्वारा संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करने का एक अनूठा पल लोगों ने बताया। यह पूजा पंडाल वर्तमान समय में अपने आप में एक अमिट छाप छोड़ रहा है बताते यहां पर सरस्वती पूजा का शुभारंभ अखंड हरी नाम कीर्तन से हुआ उसके बाद महा आरती और संध्या में रामायण का पाठ कराया गया। अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज जहां पूजा के नाम पर पंडालून में अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं उसके विरुद्ध एक ऐसा पूजा समिति जो अपने संस्कृति धरोहरों को कई सालों से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। यह आरती मुरारी तिवारी ,मनीष तिवारी ,कुंदन कुमार ,चंदन सिंह,मनीष सिंह के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार सिंह उर्फ भोला, विश्वेश्वर सिंह ,प्रदीप कुमार साह ,अभिजीत सिंह बंटी, उज्वल कुमार ,रोहित सिंह ,राजू साह विक्की सिंह अनूप पूजा अमन ओझा मुन्ना सा बिट्टू सिंह इत्यादि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

मध्यम वर्ग के कर-बचत के सहारे अर्थव्यवस्था को खींचने की कोशिश।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने किया ई-पुस्तकालय का उद्घाटन।

rktvnews

लखीमपुर खीरी मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी, प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता के परिवार के एक सदस्य को मुकदमे की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी

rktvnews

जो कार्य राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों ने मिलकर नहीं किया वो बीते 20 सालों में हमने कर दिखाया:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान करूणाधाम आश्रम में आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया प्रस्तावित हवाई अडडा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment