RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सर्बानंद सोनोवाल ने किया ई-पुस्तकालय का उद्घाटन।

नई दिल्ली/29 जुलाई।केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान समिति के सदस्य श्री धनंजय महादिक, राज्य सभा सदस्य व भर्तुहरी महताब, लोकसभा सदस्य श्री टीके रामचंद्रन, आईएएस-सचिव, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थिति में सोनोवाल ने मंत्रालय की गृह पत्रिका ‘नौतरणी’ के नए अंक का विमोचन और वेबसाइट पर ई-पुस्तकालय का अनावरण किया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलकर हम मंत्रालय व अधीनस्थ कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए हम जल्द ही पूर्व और पश्चिम कोस्ट में बैठकों का आयोजन भी करेंगे।”
इस कार्यक्रम के दौरान जिन पोर्ट्स ने राष्ट्रीय भाषा के लिए सराहनीय कार्य किया है, उन्हें राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत और मौलिक पुस्तक योजना के अंतर्गत शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया; जिसमें दीपस्तंभ एवं दीपपोत महानिदेशालय, नोएडा; जवाहरलाल नेहरू पोर्ट; मुंबई पोर्ट; न्यू मैंगलोर पोर्ट; शिपिंग कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया; कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड; विशाखापट्टनम पोर्ट और मुरगांव पोर्ट को दिया गया।
इस कार्यक्रम में समिति के गैर-सरकारी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे जिनमें मंत्रालय की फाइलों में सरल शब्दों में हिंदी भाषा का प्रयोग, हिंदी का प्रचार एवं प्रसार और हिंदी के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करना शामिल है।

Related posts

हस्ताक्षर अभियान के तहत स्टेप बाय स्टेप कोचिंग संस्थान में चला कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सम्भावना स्कूल के रजत जयंती पर 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:केवटी प्रखण्ड में शुरु हुआ जीविका दीदियों के रानी मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की बैठक संपन्न!भोजपुर शाखा के कार्य सराहनीय और अनुकरणीय:प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सिंचाई भवन का जीवाणु द्वारा पुनर विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : चौथी पुण्य तिथि पर याद किये गये शहीद नायब सूबेदार मनोज कुमार! पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

rktvnews

Leave a Comment