RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हिंदी लेखकों का अनूठा सम्मान: ‘जिला नज़र’ ने प्रकाशित किया विशेष कैलेंडर।

2025 के कैलेंडर में प्रसिद्ध लेखक डॉ. सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ के चित्रों को उनके नाम सहित शीर्ष पर प्रकाशित कर एक विशेष सम्मान प्रदान किया है। लेखक सम्मान की इस अनूठी परंपरा से हिन्दी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में समर्पित रचनाकारों को प्रेरणा मिलेगी।

RKTV NEWS/आगरा/हिसार,05 फ़रवरी।हिन्दी भाषा और लेखन के क्षेत्र में समर्पित लेखकों का मान-सम्मान करना आज के समय में दुर्लभ हो गया है, जहाँ अधिकतर लोग सम्मान के नाम पर व्यावसायिक लाभ उठाने में लगे हैं। ऐसे में ‘ज़िला नज़र’ पत्रिका के संपादक संत कुमार भारद्वाज ने एक प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने वर्ष 2025 के कैलेंडर में प्रसिद्ध लेखक डॉ. सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ के चित्रों को उनके नाम सहित शीर्ष पर प्रकाशित कर एक विशेष सम्मान प्रदान किया है। इस अद्वितीय पहल के अंतर्गत, ‘ज़िला नज़र’ की ओर से हजारों प्रतियाँ निशुल्क वितरित की गई हैं, जो न केवल आगरा और उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी लोगों तक पहुँची हैं। इस सम्मान से अभिभूत दोनों लेखकों ने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए ‘ज़िला नज़र’ टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
लेखक सम्मान की इस अनूठी परंपरा से हिन्दी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में समर्पित रचनाकारों को प्रेरणा मिलेगी। इस पहल की व्यापक सराहना की जा रही है और यह आने वाले समय में अन्य संस्थानों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के बीच 3 वर्षों के लिए हुआ एमओयू

rktvnews

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

भोजपुर:आरा के डॉ निराला ने सफल ऑपरेशन कर एक किलो का ट्यूमर निकाला।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निवेश संवर्धन की बैठक संपन्न।

rktvnews

क्रांतिकारी लेखक “रवीन्द्रनाथ टैगोर”

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा जनवरी माह।

rktvnews

Leave a Comment