RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई योजनाओं एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा समीक्षा बैठक में की गई मांग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)04 फ़रवरी।विगत माह में प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सारण जिला से संबन्धित सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की कई योजनाओं, 4 जगहों पर आरओबी निर्माण तथा हरिहर नाथ क्षेत्र सोनपुर के समग्र विकास की योजना की घोषणा की गई थी।इनमें से कई योजनाओं की स्वीकृति मंत्रिमंडल से भी प्राप्त हो चुकी है। हरिहरनाथ कॉरिडोर के विकास के लिये कंसल्टेंट नियुक्त हो गए हैं। कुछ योजनाओं की निविदा भी निकाली गई है। कुछ योजनाएं प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं।
आज जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अतिरिक्त प्रगति यात्रा की समीक्षा बैठक में भी जनप्रतिनिधिगण द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र से संबंधित कई विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग रखी गई थी। इन सभी योजनाओं को भी सूचीबद्ध कराकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को इसकी फिजिबिलिटी अध्ययन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया गया था।
आज की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को क्रियान्वयन योग्य सभी योजनाओं के संबंध में अबतक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। कुछ योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया गया है, कुछ में प्राक्कलन प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय मुख्यालय से भी उचित एवं आवश्यक समन्वय बनाकर कर तेजी से अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि 15 दिनों के बाद पुनः क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जायेगी।
बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विकास शाखा प्रभारी एवं अन्य संबंधित विभागों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता जुड़े थे।

Related posts

आरा:सम्पूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

आईआईसीए और एनएएलएसएआर ने “दिवाला और दिवालियापन क़ानून में एलएलएम” पाठ्यक्रम लॉन्च किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले की टीम ने आरा प्रखंड के बाढ क्षेत्र का दौरा किया।

rktvnews

लाखों नामी और करोड़ों बेनामी लोगों की कुर्बानी से स्वतंत्रता मिली है:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

Leave a Comment