सुरक्षा के साथ-साथ सतर्कता व स्वच्छता जरूरी।
सड़क ,सुरक्षा,पानी ,साफ सफाई की हो बेहतर व्यवस्थाएं
26 फरवरी2025 को 11:8 पूर्वाहन पर होगा झंडारोहण।
मल्टीपल बोर्ड लगाया जाए स्वास्थ्य सेवाओं का जगह हेल्पलाइन नंबर लिखा हो।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 फरवरी। जनपद बागपत के तहसील बागपत के क्षेत्र पुरा महादेव पर लगने वाले पूरा मेले के संबंध में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेले की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंदिर समिति के सदस्यों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा इस वर्ष 25 ,26 व 27 मार्च 2025 तक पूरा महादेव मंदिर पर विशाल फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें 26 फरवरी 2025को 11बजकर 8मिनट पूर्वाहन पर झंडारोहण किया जाएगा ।
जिलाधिकारी ने कहा की कावड़िया व शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए उनके लिए अच्छे मार्ग की व्यवस्था हो मेडिकल व्यवस्था हो पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो और उन्होंने कहा मार्गो की साफ-सफाई अच्छे से होनी चाहिए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो कमियां पूर्व के मेले में रह गई थी उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए और सभी अधिकारी मिलजुलकर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के मेले को सफल सकुशल सम्पन्न कराएं किसी भी श्रद्धालुओं को किसी तरीके की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा पूरा महादेव मंदिर परिसर में पक्की मजबूत बैरिकेटिंग हो और जलाभिषेक करने में किसी शिव भक्त को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा जलाभिषेक के समय जनता एक स्थान पर एकत्रित नहीं होनी चाहिए आवागमन बना रहे। जिलाधिकारी ने कहा सभी संबंधित विभागों को जो जिम्मेदारी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए दी गई है इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ करें अपने से संबंधित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लें।
जिलाधिकारी ने कहा जनपद के जिन स्थानों से कावड़िया गुजरते हैं उन स्थानों पर मार्गो के चिन्हीकरण कर ऐरो निशान साइनेज भी लगा दिए जाए जिससे की कावड़ियों शिव भक्तों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कावड़ियों के प्रति सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छा आचरण व्यवहार रखें और कावड़ियों का मार्ग सुगम सुविधाजनक सहज बनाएं और उनकी अच्छे से सेवा भाव के साथ सम्मान आदर करें फाल्गुन मास का यह सबसे पुण्य कार्य होता है।
जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर जो शराब दुकान है मेला अवसर पर मार्ग की दुकान बंद रहे उन्होंने खाद सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि मीट की दुकानें हैं वह भी बंद होनी चाहिए कोई भी शराब मीट की दुकान नहीं खुलनी चाहिए अगर कोई दुकान खुली पाई जाती है तो उस पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने जल निगम व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि मेला परिसर का कोई भी हैंडपंप खराब नहीं होना चाहिए जो खराब है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए सभी हैंडपंप की टेस्टिंग भी हो जानी चाहिए जिलाधिकारी ने जल निगम को निर्देशित किया कि मेला परिसर में जो टंकी है उसकी साफ सफाई कराई जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संयुक्त टीम बनाकर कावड़ मार्गों की झाड़ी की साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें उन्होंने नगर पालिकाओं को निर्देशित किया कि मेला परिसर में निरंतर साफ सफाई रहे ,मेला कमेटी प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन स्थापित कराई खाद्य सुरक्षा विभाग को प्रत्येक दुकान पर रेट लिस्ट लगवाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा जो भंडारे हैं उनकी सैंपलिंग होनी चाहिए उन्होंने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अधिक से अधिक लगाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया कि जो सड़क टूट रही है उन्हें गड्ढा मुक्त किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए जाएं डॉक्टर के नंबरों की लिस्ट को जगह-जगह डिस्प्ले कराया जाए डॉक्टर मेडिकल कैंप पर तैनात रहे स्ट्रक्चर व्हीलचेयर की व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने मेल परिषद को सेक्टर में विभाजित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए मोबाइल टॉयलेट फंक्शनल रहे महिला और पुरुष टॉयलेट अलग-अलग लगाए जाने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा कि जो संसाधन नगर पालिका के खराब है उन्हें समय से रहते हुए दुरुस्त कर लें जिससे कि मेले के समय किसी तरह की कोई समस्या ना आए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया की वीआईपी पार्किंग परशुराम खेड़े पर की जाए फायर की गाड़ी लगी होनी चाहिए सभी दुकानों का सत्यापन किया जाए उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार को आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे पूर्व में 32 लगाए गए थे इनकी संख्या और बढ़ाई जाए जो अस्थाई बस अड्डे बनाए जाते हैं उनके रूट चार्ट को डिस्प्ले करने के मेला परिसर में निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह,मेला मजिस्ट्रेट सहित , आदि अधिकारी व मंदिर समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

