शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सोनबरसा गाँव स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति प्रो (डॉ) शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के प्रतिकुलपति प्रो (डा) सी एस चौधरी, वीर कुॅवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अध्यक्ष छात्र कल्याण सह कुल सचिव प्रो (डा) रण विजय कुमार, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के कुल सचिव प्रो (डा) विकास चंद्र, श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो (डा) गुलाब फलाहारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया।
कुलपति प्रो (डा) शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में 1644 छात्र और छात्रा नामांकित हैं। फिलहाल यहाॅ आर्ट्स और कॉमर्स की पढ़ाई हो रही है। यहाँ आर्ट्स के 7 शिक्षक पदस्थापित हैं। दर्शनशास्त्र, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी के शिक्षक हैं। राजनीति शास्त्र, हिंदी और समाजशास्त्र के शिक्षक फिलहाल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर महाराजा कॉलेज आरा के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) ओमप्रकाश राय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग के प्रो (डॉ) दीनानाथ पंडित, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) लतिका वर्मा, एचडी जैन कॉलेज,आरा के भूगोल विभाग के प्रोफेसर सह कोषेक्षक श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर प्रो (डॉ) नजीर अख्तर, लोक सूचना पदाधिकारी सह कुलानुशासक प्रो (डॉ) अनुज रजक, नामित अधिषद सदस्य संतोष तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू शरण मिश्रा, अधिवक्ता इंद्रदेव पांडे, अधिवक्ता अरविंद पांडे सहित बङी संख्या में लोग, छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे।

