RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:प्रो कमलानंद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित खेल महोत्सव का समापन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 27 जनवरी।आरा के प्रसिद्ध शिक्षाविद खेल प्रेमी एवं धार्मिक गतिविधियों से हमेशा जुड़े रहने वाले प्रोफेसर कमलानंद सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित चार दिवसीय खेल महोत्सव का कल समापन समारोह स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुआ। इस मौके पर उनके परिजन प्रो ज्योति शंकर सिंह, पंकज सिंह,भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, डॉ विजय गुप्ता, आरएसएस के यशवन्त नारायण,सुनील पाठक, समाजसेवी संजय राय , रबिस सिंह समेत कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व खेल प्रेमी कुमार विजय ने किया।
इस मौके पर यशवन्त नारायण द्वारा शांति मंत्र का उच्चारण किया गया उसके पश्चात सभी अतिथियों ने प्रो कमलानंद सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उपस्थित सभी खिलाड़ी एवं कई खेलो के जिला कोच द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर प्रो कमलानंद सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए।
इस दौरान प्रो कमलानंद सिंह के परिजनों द्वारा उनके व्यक्तिव और जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर मौजूद भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि प्रो कमलानंद सिंह शिक्षा जगत के साथ साथ कई सामाजिक मंचो से भी जुड़कर काम करते रहे। आरा के इतिहास में उनका नाम आज भी गर्व के साथ लिया जाता है। वही डॉ विजय गुप्ता ने उनके द्वारा किये गए धार्मिक कार्य की चर्चा की और कहा कि उनके निधन के बाद आरा में रामायण सम्मेलन समाप्त हो गया जिसे अब चालू करने की जरूरत है यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यशवन्त नारायण और जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि आरा के धरोहर थे प्रो कमला नंद सिंह। वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनका निधन आरा के लिए अपूरणीय है।
वही सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय और खेल प्रेमी कुमार विजय ने कहा कि खेल के प्रति उनका लगाव बहुत ज्यादा था।वे स्वयं भी वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे।
इस अवसर पर सभी आगत अतिथियों एवं कोच को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, विजेता उपविजेता टीम को ट्राफी मेडल प्रदान किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में अश्विन शंकर, आशुतोष, रजनीश पांडेय, मुकेश कुमार, नीरज सिंह, विनीत गौतम, कुमार मंगलम, हर्ष राज मंगलम, कुंदन राज सिंह, संतोष पांडेय समेत कई थे।

Related posts

आरा में शहीद विद्यानंद का 24 वा शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा विद्यालय में माहवारी स्वच्छता पर कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने नई बसों को दिखाई हरी झण्डी -प्रदेश को सुगम यातायात की मिली सौगात।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की सेवा स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

rktvnews

देश में खाद्यान्न, फल-सब्जियों की कमी नहीं रहने देंगे, भारत को विश्व की फूड बॉस्केट बनाएंगे :शिवराज सिंह

rktvnews

Leave a Comment