RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड राज्य के उत्सव में प्रधानमंत्री का आना राज्य का सौभाग्य!प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी

रांची/ झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)13 नवंबर।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दो दिवसीय झारखंड दौरे पर स्वागत से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह , निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय ,सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,समरी लाल सहित रांची महानगर एवम रांची ग्रामीण जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,जिला पदाधिकारी,जिला एवम मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री,मोर्चों के अध्यक्ष ,महामंत्री शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड केलिए 15नवंबर स्वर्णिम दिवस है। यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है,झारखंड का जन्मदिन है और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस है।
उन्होंने कहा कि 15नवंबर को एक साथ कई त्योहार हैं ।और इस त्योहार को झारखंड वासियों और खासकर जनजाति भाई बहनों के साथ उत्सव मनाने प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं।यह झारखंड वासियों केलिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमसब प्रधानमंत्री जी के भव्य स्वागत केलिए जोर शोर से तैयारी में जुट जाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि झारखंड में उत्सव का वातावरण है। सोहराई,भाईदूज जैसे सांस्कृतिक उत्सव के साथ भगवान बिरसा जयंती,राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस का सुखद संयोग है।
कहा कि ऐसे में विश्व के सर्वमान्य नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी झारखंड आ रहे। उत्सवों में जनता के बीच रहना उनका स्वभाव है। उन्होंने अपना व्यस्ततम समय झारखंड को दिया यह सुखद है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी सरकारी दौरे पर रांची खूंटी और उलिहातु आ रहे लेकिन पार्टी के नेता को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी भव्य स्वागत हो इसके लिए भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक कुल 10स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किए जायेंगे।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम एयरपोर्ट से बाहर कर्पूरी ठाकुर चौक हीनू में हीनू, हिंदपीढ़ी ,डोरंडा और नामकुम मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे । इस स्थल के प्रभारी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हैं।
बिरसा चौक के प्रभारी विधायक नवीन जायसवाल हैं जिनके साथ हटिया,धुर्वा,जगन्नाथपुर,मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
अरगोड़ा चौक पर सांसद संजय सेठ के साथ पंडरा और अरगोड़ा मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के साथ महिला मोर्चा की बहने स्वागत करेंगी।
हरमू चौक पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू जी के साथ हरमू मंडल और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
सहजानंद चौक पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवम संदीप वर्मा के साथ चुटिया मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
किशोरगंज चौक पर विधायक सीपी सिंह के साथ किशोरगंज और पहाड़ी मंदिर के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
रातु रोड चौराहे पर सुखदेव नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ स्वागत करेंगे।
एल पी एन शाहदेव चौक पर विधायक समरी लाल के साथ गोंदा और कांके मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे ।
मछलीघर के पास रणधीर वर्मा तिराहा पर निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ अपर बाजार,लालपुर, कोकर, लोवर बाजार,और बरियातू मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान नृत्य संगीत मंडली के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत होगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

rktvnews

बागपत:जिला प्रशासन ने कराया किसानों और कंपनी के विवाद का समाधान, गेल कंपनी की पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शुरू।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही के संबंध में की बैठक।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने आयुष्मान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल भोजपुर पैंथर बनाम U.C.C.RED के बीच।

rktvnews

Leave a Comment