RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना जीपीओ में फैलेंगी दीदी की रसोई की खुशबू ,हुआ करार।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)27 जनवरी।बढ़ते क्रम और विस्तार के तहत जीविका दीदी की रसोई का संचालन जी.पी.ओ परिसर , पटना में भी मंगलवार से शुरू हो जाएगा l सोमवार को दीदी की रसोई के संचालन हेतु बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका एवं भारतीय डाक विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। समझौते पर ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार की तरफ से हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी- जीविका एवं भारतीय डाक विभाग की ओर से पवन कुमार –निदेशक, डाक मुख्यालय, बिहार ने हस्ताक्षर किया।
समझौते के तहत डाक विभाग, पटना के जी.पी.ओ परिसर में जीविका दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा। दीदी की रसोई के माध्यम से डाक कर्मियों एवं आगंतुकों को शुद्ध, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक नास्ता, भोजन, मिठाइयाँ एवं चाय आदि कार्यालय अवधि में निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
गौरतलब है कि जी.पी.ओ परिसर में वर्ष 1980 से अन्नपूर्णा कैंटीन संचालित थी, अब वहां जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ हो जाएगा l जी.पी.ओ परिसर में यह पटना की 22 वीं दीदी की रसोई है और केंद्र सरकार के किसी विभाग में संचालित पहली दीदी की रसोई होगी। सिर्फ राजधानी पटना में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों एवं अस्पताल में कुल 19 जीविका दीदी की रसोई संचालित है l
जी.पी.ओ परिसर, पटना में यह पायलेट फेज के तौर पर संचालित होने जा रहा है।बाद में राज्य के सभी डाक घरों में दीदी की रसोई के संचालन की योजना है।
समझौता ज्ञापन के अवसर पर राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी , जीविका समीर कुमार-राज्य परियोजना प्रबंधक , गैर कृषि, रजनीश कुमार एवं सुरभी स्वर्ण – युवा पेशेवर, जीविका तथा रंजय कुमार सिंह, मुख्य डाकपाल जी,पी.ओ ,पटना , राजदेव प्रसाद- वरीय डाक अधीक्षक, रेल डाक सेवा, अभिषेक कुमार और रंधीर शंकर मौजूद रहे। अधिकारी द्वय ने एक दुसरे को पुष्प गुच्छ, शाल एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिवादन किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के जन्मदिन पर भाजपा भोजपुर” विकसित भारत 2047″ सेमिनार का करेगी आयोजन

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी!मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया,सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

संयुक्त किसान मोर्चा ने पूछा : क्या हुआ तेरा वादा, क्या भाजपाई वादे भूलने के लिए ही थे??

rktvnews

Leave a Comment