RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के भूमि के लिए स्टेडियम गेट और महाजन टोली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12अप्रैल।कुँवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान समिति द्वारा हस्ताक्षर अभियान के तीसरे दिन पहले से तय स्थान एस्टेडियम गेट के सामने काफी संख्या में लोगों ने इस संघर्ष के समर्थन में हस्ताक्षर किया। इसके अतिरिक्त महाजनटोली no 1 में भी अभियान के समर्थन में लगभग 200 लोगों ने अपना हस्ताक्षर किया। महाजन टोली में प्रभाव क्रियेटिव सोसायटी के सचिव कमलेश कुंदन ने हस्ताक्षर अभियान को संचालित किया।
अभियान के सह संयोजक युवा साथी अनिरुद्ध सिंह, और अमरजीत कुमार ने वहाँ पहुँचे छात्रों और युवाओं से इस संघर्ष के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समिति के संयोजक मण्डल के साथी समाजिक कार्यकर्ता एवं रंगकर्मी अशोक मानव ने सभी लोगों से कहा कि सरकार द्वारा हम सभी जनपत के लोगों पर घोर अन्याय कर रही है, आप सभी इस संघर्ष को तन मन से साथ दें ताकि इस संघर्ष की आवाज़ सरकार तक पँहुचे सके।
हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी बिजय मेहता ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उपस्थित लोगों के उत्साह से लग रहा है कि सरकार को जल्द से जल्द मांग पूरी करनी हीं पड़ेगी।
उपस्थित प्रमुख लोगों में तैराकी संघ के सचिव शुक्ला जी, सुधीर शर्मा, रविंदर कुमार, मनोज सिंह, लडू भोपाली, साहेब लाल यादव, मुकेश मुस्कान, श्याम शर्मिला शामिल थे।

Related posts

जाम्बिया के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में पूरा हुआ।

rktvnews

भारतीय पुनर्वास परिषद के सौजन्य से 3 दिवसीय सतत पुनर्वास प्रशिक्षण कार्यशाला आरम्भ!सरकार के ग़रीबी उन्मूलन कार्यक्रम से दिव्यांगजनों को जोड़ा जाना आवश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

आरा रेल थाना ने कुल्हड़ीया स्टेशन से ट्रेन से गिर मृत व्यक्ति का शव किया बरामद।

rktvnews

चतरा:मां कौलेश्वरी मंदिर के मास्टर प्लान से संबंधित बैठक।

rktvnews

चितौड़गढ़:आर्ट फेस्टिवल में छाया स्वीप, कलाकारों ने ली शत प्रतिशत मतदान करने की अपील।

rktvnews

06 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment