RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 दिसंबर। आज उप विकास आयुक्त,भोजपुर डा०अनुपमा सिंह के द्वारा सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सहित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित पदाधिकारियों को सरकार के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लंबित पेंशन मामलों का समयबद्ध निष्पादन, दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने, सरकारी मदरसे से LPC प्राप्त करने, अल्पसंख्यक कल्याण बालक छात्रावास में रिक्तियों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाने और राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु अंचलाधिकारी को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
इस बैठक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण), सहायक निदेशक (जिला बाल संरक्षण इकाई), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

जंदाहा बाईपास के लिए भू-अर्जन के कार्य और सम्बंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाने को तीन दिवसीय कैंप।

rktvnews

राष्ट्रपति कल मध्य प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

राजस्थान मंडपम के निर्माण की तैयारियों को लेकर बैठक, राजस्थान मंडपम को समय से करें पूरा, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा मंडपम : मुख्यमंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा उच्च न्यायालय, पटना में लंबित वादों की समीक्षा की गयी।

rktvnews

धुआँ मुक्त रसोईघर के सपने को साकार करती पीएम उज्ज्वला योजना।

rktvnews

Leave a Comment