RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:नुक्कड़ नाटकों से माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार की जा रही कवायद के क्रम में सोमवार को नुक्कड़ नाटक “आपना अधिकार” के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत ‘विद्या कला उत्थान’ आरा के नाट्य कलाकारों द्वारा भोजपुरी भाषा में नुक्कड़ नाटक “अपना अधिकार ” के माध्यम से आम जन को जरूर से जरूर मतदान करने को प्रेरित किया जा रहा है. नाटक में मतदान के महत्व को बताया जा रहा है. कलाकार यह सन्देश दे रहें है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग जरूर शामिल हों. आम जनता से आग्रह किया जा रहा कि वो मतदाता केंद्र पर जरुर पहुंचें और मतदान करें।
विद्या कला उत्थान के (दल नायक) मुकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निदेशनुसार हम कलाकार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गाँव गाँव, गली गली में जा जा कर अपने नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहें है.नुक्कड़ नाटक में काम कर रहे मुख्य कलाकारों में नागेश्वर नयन,त्रिभुवन देव, जगत पति कुमार जोगेंद्र कुमार, लाल बिहारी, ज्योति कुमारी, विवाह साहिब
खुशबू आदि है।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन के लिए चिंता के साथ गहन चिंतन भी आवश्यक: मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नवादा:नरहट प्रखंड के पंचायत भवन बभनौर एवं हिसुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय बजरा में जन संवाद।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान:अटेली व कनीना के विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

दुमका:रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु ‘सखी मंडल संवाद – रेशम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment