RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. विवेक जोशी ने डीएफएस के अंतर्गत 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ ‘बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थिति’ पर वर्कशॉप की अध्यक्षता की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 मई।वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज नई दिल्ली में अपनी व्याख्यान शृंखला के हिस्से के तौर पर ‘बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थिति’ पर एक वर्कशॉप की अध्यक्षता की। नासकॉम ने इस वर्कशॉप के दौरान बैंकों और वित्तीय संस्थानों को एआई अपनाने और जोखिम कम करने के लिए सर्वोत्तम पद्धतियों की जानकारी प्रदान करने के लिए एक प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के कई विशेषज्ञ शामिल हुए जिन्होंने एआई पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। डीएफएस सचिव के अलावा यहां उपस्थित लोगों में डीएफएस के वरिष्ठ अधिकारी, 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के सीईओ, एमडी, सीटीओ और सीडीओ, साथ ही डीएफएस के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले विभिन्न वित्तीय संस्थानों के एमडी और सीईओ और नासकॉम के प्रतिनिधि शामिल थे।
इस वर्कशॉप ने प्रतिभागियों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में एआई को लागू करने के लिए विभिन्न केस स्टडीज और रणनीतियों की जानकारी वाले मंच का काम किया। उद्योग जगत के लोगों की विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए इस वर्कशॉप का उद्देश्य एआई प्रौद्योगिकियों की समझ और वित्तीय सेवा उद्योग पर उनके संभावित असर को बढ़ाना है। उद्योग विशेषज्ञों ने इन बातों पर चर्चा की कि एआई का उपयोग ग्राहक सेवा को बढ़ाने, क्रेडिट के संबंध में बेहतर निर्णय लेने, धोखाधड़ी और चूक का पता लगाने, जोखिमों को शीघ्रता से प्रबंधित करने, कर्मचारी उत्पादकता और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए कैसे किया जा सकता है।
इस वर्कशॉप में डेटा प्रशासन, साइबर सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुपालन के संदर्भ में एआई की उभरती चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को ले समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

करवा चौथ: आस्था और विश्वास का प्रतीक।

rktvnews

भोजपुर:बिलौटी पहुंचा कांग्रेस का शिष्टमंडल,मामले की उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग।

rktvnews

भोपाल:कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्‍याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक।

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट,प्रिंस कुमार 95% अंक लाकर बने अव्वल।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर सभी मुद्रक (प्रिंटिंग प्रेस) चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी तरह के पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर इत्यादि की चार प्रति मीडिया कोषांग को कराएंगे हस्तगत।

rktvnews

Leave a Comment