RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 दिसंबर। आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता, एक्स-रे की सुविधा, पैथोलॉजिकल जांच, और प्रखंडवार ई-संजीवनी के माध्यम से टेली-कंसल्टेशन की अद्यतन स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने टेली-कंसल्टेशन में खराब प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।
उप विकास आयुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणात्मक सुधार करते हुए अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने और शत-प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया। साथ ही, अनमोल ऐप के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जानकारी अद्यतन करवाने का भी निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान जिन स्वास्थ्य केंद्रों में एएनसी की आरसीएच पोर्टल पर एंट्री औसत से कम पाई गई, उन केंद्रों के लिए सिविल सर्जन को संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और चेतावनी देने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने स्तर से कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।जननी एवं बाल सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के समय पर भुगतान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सभी उपाधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को उपलब्ध निधि का उपयोग करते हुए इस योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भव्या पोर्टल पर ओपीडी रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कुछ स्वास्थ्य संस्थानों को छोड़कर अधिकांश में काफी कम एंट्री हो रही है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि भव्या पोर्टल के माध्यम से मरीजों का इलाज और संबंधित विवरण ऑनलाइन रखा जा सकता है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार के पुर्जे या जांच रिपोर्ट के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मरीजों की संख्या बढ़ाने और पोर्टल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल क्वॉन्टम विश्वविद्यालय, रुड़की के चौथे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने अवैध खनन,परिवहन,भंडारण के प्रभावी रोकथाम हेतु तहसील स्तरीय कमिटी का किया गठन।

rktvnews

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत वर्तमान ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया।

rktvnews

युद्ध स्तर पर क्षेत्रवार स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एसएएफ की 35वीं बटालियन मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment