दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर मोदी सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन होगा तेज:अभ्युदय

मोदी सरकार दमन के जरिए आंदोलन को दबाना चाहती है:शिवप्रकाश रंजन
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।सोनम वांगचुक से वार्ता के बदले हिरासत क्यों?मोदी शाह जबाव दो,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा,पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगाने,एनटीए भंग करो,पारदर्शी व जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू करने,पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को अनशन के दौरान गिरफ्तार किए जाने एवं पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार एवं दिल्ली आंदोलनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ भाकपा-माले,आइसा-इंनौस के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आज आरा में पूर्वी गुमटी समय 12 बजे दिन से विशाल आक्रोश मार्च निकाला!यह विशाल आक्रोश मार्च पूर्वी रेलवे गुमटी से निकल कर शहर के स्टेशन रोड,नवादा चौक,शिवगंज,गोपाली चौक,टाउन थाना होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया! इस दौरान आक्रोश मार्च को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन आंदोलन जारी है!पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक,आइसा अध्यक्ष नेहा सिंह,मनीष और आमीन की भूख हड़ताल को 22 वां दिन हो चुके हैं!सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की जा चुकी है!आइसा के दो अनशनकारी अस्पताल में भर्ती हैं!केन्द्र सरकार न सिर्फ कान में तेल डाले बैठी है!आज तक सरकार का कोई प्रतिनिधि अनशनकारियों से वार्ता करने नहीं आया!
बल्कि अब इस आंदोलन पर दमन करने के लिए बर्बर लाठीचार्ज किया है जिसमें सैकड़ों लोग घायल हैं!सभा को सम्बोधित करते हुए अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाडले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों करोड़ों युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया!पूरी शिक्षा व्यवस्था को देश कारपोरेट घरानों के हाथों बेच दिया गया और देश के युवा शिक्षा को बचाने के लिए सड़कों पर हैं अनशन कर रहें हैं तब यह लोकतंत्र को दफन कर बेशर्मी से दमन कर रहीं हैं!
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तंत्र व शिक्षा,रोजगार बचाने की लड़ाई जारी रहेगी!सभा का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!सभा को संबोधित करने वाले में इंनौस के राज्य सचिव व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य संगीता सिंह,भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर सिंह,भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य शब्बीर कुमार,आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद,आइसा जिलाध्यक्ष विकाश कुमार,इंनौस जिला सचिव निरंजन केसरी,इंनौस जिलाध्यक्ष विशाल कुमार,अप्पू यादव,आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा,नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,आइलाज के जिला संयोजक अमित कुमार बंटी,ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य भोला यादव,नंदजी राम,बिष्णु ठाकुर,सुधीर यादव,अखिलेश गुप्ता,धनोज कुमार,कमेंद्र कुमार,कुणाल सिंह,राहुल गुप्ता,आनंद कुमार,हरिनारायण कुमार,अमित यादव,नीतू कुमारी,वर्षा कुमारी, मुस्कान कुमारी पंकज कुशवाहा,रितेश कुमार,नीतीश कुमार,बीरबहादुर यादव,संजय साजन,धीरेन्द्र आर्यन,कुन्दन कुमार,धनंजय कुमार,आमोद कुमार,
साहिल अरोरा,सियाकांत,सागर,पासवान,विवेक,विराट,सुमित कुमार,अनूप कुमार,राजेश कुमार,चंदन दास,सुधीर कुमार,धनु,दीपांकर,मृत्युंजय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे!

