RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का मुंबई दौरा,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)06 दिसंबर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को मुंबई दौरे पर पहुंची। वहां उन्होंने आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शपथ ग्रहण के पश्चात महाराष्ट्र के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के नव निर्वाचित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से भी भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
दिया कुमारी ने इससे पूर्व राजस्थान के प्रवासी समाज अध्यक्ष मोहन माली, चौनाराम सहित अन्य लोगों से मुलाक़ात की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत एयरपोर्ट पर राजस्थान पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सीमा यादव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी , राजस्थान हाउस वाशी से शशिकांता शर्मा ने किया।

Related posts

गिरिडीह:जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य: रामनिवास यादव

rktvnews

छत्तीसगढ़:जलवायु परिवर्तन : केवल पर्यावरण का संकट नहीं : वैश्विक ऊर्जा की राजनीति भी, पेड़ लगाने का नारा भ्रामक और अव्यावहारिक : सौम्य दत्ता

rktvnews

बिहार: भोजपुर:एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों की मांगे पूरा करे जिला प्रशासन : दिलराज प्रीतम

rktvnews

कहा था मान जाओ…🤪सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बक्सर पुलिस की कार्रवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोइला बोइशाख के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गुड्डू के गोल से बेरथ को मिली सफलता, पिरौटा को मिला वाक ओवर।

rktvnews

Leave a Comment