RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रामगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)28 दिसंबर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का निधन दिनांक 26.12.2024 को AIIMS Hospital, New Delhi में होने के उपरांत शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त रामगढ़ रोबिन टोप्पो सहित जिले के वरीय, अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
गौरतलब हो कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।
झारखंड सरकार द्वारा भी सात दिनों के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

Related posts

उज्जैन:मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका संदेश का जुलाई अंक किया गया भेंट।

rktvnews

भोपाल:जन अभियान परिषद आदर्श ग्रामों के विकास और नए सेवा क्षेत्रों में करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बूथों पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाएगी सभी जरूरी सुविधाएं:जिलाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग :07 सितंबर 24

rktvnews

दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कैंडिडेट मूवमेंट का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मन की बात @100 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment