RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की हुई सुनवाई।

हर मामले को बहुत गौर से सुने जिलाधिकारी।

कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)06 दिसंबर।जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य, से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।
जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें मुसमात खतुनिया, प्रतिमा देवी, रमिता देवी, पार्वती देवी, कृष्णा तिवारी, बनिता मलिक, सुनिता देवी, शीला कुमारी, मुसमात तेतरी, गीता देवी, पूनम देवी, आशा कुमारी, द्वारिका पासवान, सुगंती देवी, रीना देवी आदि के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:77 वें गणतंत्र दिवस पर भाकपा-माले के जिला कार्यालय में किया गया झंडोत्तोलन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर ने डिंगवाला में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 40 परिवेदनाओं में से 28 का मौके पर ही हुआ निस्तारण।

rktvnews

नोट्रे डेम कप जिला शतरंज प्रतियोगिता 14 मई से

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21जून के लिए तैयारी में समान्य योग अभ्यासक्रम।

rktvnews

Leave a Comment