RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के तत्वाधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।मंगलवार को गोल्डन बेबी फुटबॉल एकैडमी आरा के तत्वावधान में सभी बच्चे खिलाड़ीयों का एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वीर कुंअर सिंह स्टेडियम आरा में हुआ।
खिलाड़ियों ने जबरदस्त फुटबॉल में कला दिखलाया। यह प्रशिक्षण सचिव राजीव रंजन सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर जिले के नामी पूर्व फुटबॉलर मनी जी थे जिनका भोजपुर जिले में टॉप गोल करने का आज भी कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है।उनके साथ में पूर्व फुटबॉलर खिलाड़ी जीतू चंद्रवंशी थे।मनी जी को कमिटी के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित गणमान्य लोगों में आशीष कुमार केशरी,बबलू सिंह,शशी भूषण सिंह,मो॰मजहर खान ,विनित गौतम मुख्य रूप से थे। बच्चे खिलाड़ीयों में अमितराज, शशांक देव सिंह,अरव कुमार,समरिधि गुप्ता,अशिता सिंह,कवलेस सिंह, सत्यम,मो॰ हैरीसवैस थे।

Related posts

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

आरा में जनहित परिवार भोजपुर के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को साहित्यकार श्रीराम पांडेय की संदिग्ध मृत्यु पर दिया ज्ञापन।

rktvnews

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

रायपुर : अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment