RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे कम्पनियों द्वारा दिये गए महंगे उपहार को किया वापस।

कहा यह सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर सांसदों को चुप कराने की साजिश है।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )20 नवम्बर।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे संबंधी स्थायी समिति सदस्यों को 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2024 के बीच बैंगलोर, तिरुपति से हैदराबाद तक का अध्ययन यात्रा के दौरान दक्षिण पश्चिमी रेलवे के विभिन्न संगठनों द्वारा दिए गए महंगे उपहार को वापस कर दिया।

उपहार में 1 ग्राम सोने का सिक्का और 100 ग्राम चांदी का ब्लॉक दिया गया था

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि अतिथियों को उपहार देकर स्वागत करना एक परम्परा है। जो गर्मजोशी और मेहमाननवाजी का प्रतीक है, लेकिन आमतौर पर शॉल, पेंटिंग और कुछ स्मृति चिन्ह उपहार में दिए जाते हैं
लेकिन 1 ग्राम सोने का सिक्का और 100 ग्राम चांदी का ब्लॉक दिया जाना मुझे बहुत दुख पहुंचाया। उन्होंने भारतीय रेलवे की ओर से ऐसे उपहार देने की नैतिकता और सार्वजनिक मोरलिटी पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि जब यात्री रेलवे सुरक्षा, किराया वृद्धि, सुविधाओं की कमी और भारतीय रेलवे द्वारा अपमानजनक व्यवहार जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तो स्थायी समिति के सदस्यों को ऐसे उपहार देना न केवल अनैतिक है, बल्कि यह सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर सांसदों को चुप कराने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों में स्वच्छता , कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिलता, उन्हें ठेके पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और ठेकेदारों के हाथों परेशान किया जाता है। इसी तरह, आम लोगों को सामान्य और स्लीपर डिब्बों में गरिमा के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए नए ट्रेनें शुरू नहीं की जाती हैं, बल्कि वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि मैं संसद सदस्य के रूप में इस तरह के उपहार पर नाराजगी और दुख व्यक्त करता हूँ और इसे वापस करता हूँ।

Related posts

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: शाहाबाद हीरोज को मिली जीत, एथेलेटिको और पिरौटा ने खेली बराबरी की पारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में24.69 करोड़ रु० की लागत से निर्मित होने वाले औषधीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नये भवन का शिलान्यास किया4,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन प्रदान किए

rktvnews

उर्दू भाषा के प्रति जागरूकता हेतु प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 जनवरी 26

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे पुरस्कृत!मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा किया जा रहा नवाचार।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment