RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कालेज में सात दिवसीय आवासीय शिविर का हुआ उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल।जगजीवन कॉलेज,आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई द्वारा सात दिवसीय आवासीय शिविर का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह द्वारा किया गया। चंदवा गांव स्थित बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ़ – सफाई की गई। प्राचार्या ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में स्वयंसेवकों की भूमिका है।साथ ही छात्र- छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो -“नॉट मी बट यू” का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को पूरी लगन, निष्ठा और सम्पूर्ण समर्पण के साथ किया जाय तो सफलता चरण चूमती है। कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयं स्वयंसेवकों को बताया कि इसमें मौजूद लाल रंग साहस, नीला रंग समर्पण तथा आठ खंड, 24*7 को दर्शाता है। स्वच्छता अभियान थीम पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। स्वयंसेवकों में जितेश कुमार, निशु कुमारी, युवराज कुमार सोनी द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर से जुड़े उनके व्यक्तिगत अनुभव साझा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमृत लाल जायसवाल, द्वारा किया गया।

Related posts

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

आरा चर्चो में धूमधाम के साथ मनाया गया खजूर रविवार (पाम संडे)।

rktvnews

मुखिया जी की चली गई कुर्सी ,फर्जी प्रमाण पत्र पर लड़ा था चुनाव!राज्य निर्वाचन आयोग ने किया अयोग्य घोषित

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे पुरस्कृत!मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा किया जा रहा नवाचार।

rktvnews

ई सेवा केंद्र – डिजिटल विभाजन को पाटना और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना।

rktvnews

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment