RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने मनरेगा एवं आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की।

गोपालगंज/ बिहार 22 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गोपालगंज के द्वारा संचालित मनरेगा एवं आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई मनरेगा से संचालित स्कूल की चार दिवारी मनरेगा पार्क मनरेगा घर खेल का मैदान आंगनबाड़ी केंद्र नहर की सफाई एवं कार्य की पूर्णता की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि मनरेगा की संचालित सभी योजनाओं को लोकसभा चुनाव को देखते हुए 10 दिनों के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। आदमी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता से पहले पर्याप्त मात्रा में FY 2024-25 लिए योजनाओं की प्रविष्टि का तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान करेंगे ताकि चुनाव आचार संहिता के समय पर्याप्त मात्रा मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत FY 2016-17 से लेकर FY 2021-22 तक लंबित अपूर्ण आवासों को 10 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में दोषी कर्मी/लाभार्थी को चिन्हित करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई कर प्रतिवेदन की मांग की गई साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रतिशत आवास की स्वीकृति एवं प्रथम किस्त की राशि भुगतान का आदेश दिया गर्या
बैठक में उप विकास आयुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहायक अभियंता मनरेगा एवं प्रभात कुमार कार्यपालक सहायक आदि उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र अवसंरचना पहल हेतु सीएसआर भागीदारी कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

पश्चिम बंगाल का 2026 का बजट : ममता के उदार दोस्त क्या मानने से इंकार कर रहे हैं?

rktvnews

आरा मुख्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल से अलग रहने का हुआ निर्णय।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 अगस्त 25

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने डॉ० भीम राव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय रामपुर, केसठ का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment