RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:झामुमो आदिवासियों की नहीं है, घुसपैठियों की पार्टी बन गई : हिमंता बिस्वा सरमा

झामुमो- कांग्रेस-राजद हमारे समाज को तोड़ रहे हैं।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)15 नवंबर।असम के मुख्यमंत्री एंव सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जरमुंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि आज लगातार यहां आदिवासी आबादी घट रही है, और मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। आज हिंदू 67 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत हो गई है। लगातार हमारे संथाल परगना में घुसपैठियों ने आना शुरु किया, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। बिस्वा ने कहा कि, ये बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, अपने झारखंड के मुसलमान नहींं हैं। पाकुड़ और साहिबगंज में ये आबादी 35 प्रतिशत हो गई है।
बिस्वा ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि, झामुमो आदिवासियों की पार्टी नहीं है, बल्कि घुसपैठियों के वोट बैंक के लिए उनकी पार्टी बन गई है। घुसपैठियों ने आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर लिया, लेकिन सरकार ने उनका साथ नहीं दिया। प्रदेश में एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी, आदिवासियों को उनका सम्मान और उनका हक नहीं मिल रहा है। जामताड़ा और साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद कर दिए जाते हैं। उन्होने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर शुक्रवार को स्कूल बंद किए जाते हैं, तो मंगलवार को भी बद होने चाहिए। आज झारखंड में राम नवमी का जुलूस और दुर्गा पूजन नहीं करने दिया जाता।
उन्होंने कहा कि, हिंदूओं को एक होना होगा, हमारे वोट बंट जाते है, लेकिन घुसपैठियों के वोट एक ही पार्टी को जाते है। इसलिए हमको एक रहना होगा, बंटने से बचना होगा- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। राहुल गांधी, आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोग हर चुनाव में हमारे समाज को तोड़ने के लिए कोशिश करते हैं। ये लोग चुनाव के समय हमारे समाज को एससी-एसटी-ओबीसी में बांटने का काम करते है।
सरमा ने कहा, हेमंत सरकार के संरक्षण में घुपैठिए हमारी रोटी-बेटी- माटी को लूटने का काम कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठिओं के बच्चों को आदिवासी प्रमाण पत्र नहीं मिलने देंगे। साथ ही उनको मुखिया का चुनाव भी नहीं लड़ने दिया जाएगा. इसके अलावा आदिवासियों से घुसपैठियों द्वारा हड़पी गई जमीनों को वापस दिलाया जाएगा। सरमा ने कहा कि, झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार करेंगी।

Related posts

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:जमीरा पंचायत के लक्ष्मणपुर महादलित टोले में डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का आयोजन, लाभुकों को मिला त्वरित लाभ।

rktvnews

भारत ने डोमिनिकन गणराज्य के साथ व्यापार और वाणिज्य के बारे में अपने पहले द्विपक्षीय संस्थागत तंत्र की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री व मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फरवरी 24

rktvnews

मुस्कराहटें !

rktvnews

Leave a Comment