RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बच्चों के बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का किया वितरण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )15 नवम्बर। बाल दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर स्लम एरिया से चयनित बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाते हुए उनके बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं, निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा उनका मौलिक अधिकार है। आर्थिक पिछड़ेपन के कारण बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरकारी संस्थाओं के सहयोग से बच्चों का स्थानीय शिक्षा संस्थानों में नामांकन कराकर उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के अलावा खेल-कूद, गीत-संगीत, सामाजिक एवं वैज्ञानिक क्रियाकलापों से जोड़ना भी आवश्यक है।
ये गतिविधियां बच्चों के शारिरिक, मानसिक, व्यकतित्व एवं नेतृत्व कौशल जैसी क्षमताओं का विकास करते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि 14 नवंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक बच्चों के कल्याण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ साथ विद्यालयों के सहयोग से बच्चों के बीच वाद-विवाद, चित्रांकन, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंकज, एडीजे प्रथम रमाकांत एडीजे द्वितीय अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।

Related posts

जयपुर:जिला पर्यावरण समिति की बैठक!जिले में हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने लिए हों हर संभव प्रयास- जिला कलक्टर

rktvnews

पुर्वी चंपारण:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक गण ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्वराज यात्रा का आरा में हुआ आगमन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: तापा एकादश को वॉक ओवर,शाहाबाद हीरोज सेमी फाइनल में पहुंची।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने नोएडा में चिप डिजाइन में एनआईईएलआईटी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

भगवान की शरण में ही सच्चा सुख:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment