RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: तापा एकादश को वॉक ओवर,शाहाबाद हीरोज सेमी फाइनल में पहुंची।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अक्टूबर।आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा के खेल मैदान में महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के नेतृत्व में राधा शरण सिंह मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग 2024 /25 के पांचवा दिन का प्रथम मैच तापा एकादश बनाम प्रकाश क्लब धवरी के बीच खेला जाना था परंतु प्रकाश क्लब धवरी के अनुपस्थिति के कारण तापा एकादश को वाक ओवर दिया गया परंतु इससे दर्शक निराश नहीं हुए फुटबॉल क्लब पिरौटा के बीच मैच खेला गया मैच काफी रोचक रहा इस मैच के निर्णायक के रूप में सुजीत कुमार सिंह राहुल कुमार धनजी कुमार और डॉ रंजन कुमार सिंह थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अपने जमाने के बेस्ट फुटबॉल खिलाड़ी सुधीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया दिन का दूसरा मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम गडहनी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया मैच के शुरुआती क्षण में मैच के आठवें मिनट में हीरोज टीम के खिलाड़ी उत्तम कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया इस तरह मध्यांतर तक शाहाबाद हीरोज की टीम एक गोल से बढ़त बनाए हुए थी मध्यांतर के बाद फिर से खेल शुरू हुआ और मैच के 38 मिनट में हीरोज टीम के खिलाड़ी विशाल कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया और इस तरह हीरोज टीम मैच में दो गोल से बढ़त बना ली कुछ समय बीतने के बाद मैच के 41 मिनट में हीरोज टीम के खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार ने तीसरा गोल किया इस तरह शाहाबाद हीरोज की टीम मैच में तीन गोल से बढत बना ली इस तरह शाहाबाद हीरोज की टीम ने अपना जीत का परचम लहराते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रथम टीम का अपना ताज हासिल कर लिया इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार सुजीत कुमार सिंह राहुल कुमार और डॉ रंजन सिंह थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद जलालुद्दीन रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सह भूत पूर्व वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी थे ईमानदार संघ के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल का प्रथम मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया बनाम सिंह फुटबॉल क्लब उदवंतनगर के बीच खेला जाएगा कल का दूसरा मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम एथलेटिक फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर उपस्थित लोगों में संयोजक वीर बहादुर यादव पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल सुधीर कुमार सिंह सुनील कुमार सिंह डॉ रंजन कुमार सिंह गजाधर कुमार सिंह चितरंजन पाठक योगेश्वर प्रसाद गुप्ता किशोर प्रसाद और धर्मेश उपाध्याय उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जनगणना-2027 के digital tools का सॉफ्ट लॉन्च और जनगणना-2027 के शुभंकर “प्रगति” (महिला) और “विकास” (पुरुष) का औपचारिक अनावरण किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई।

rktvnews

आरा की वर्षा खान को वाराणसी में किया जायेगा सम्मानित!महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में योगदान के लिए दिया जा रहा सम्मान।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने लसाढी में भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के अमर शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करके आने वाली अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉलों को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर जीजीआईसी बावली की छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का मिला अवसर!169 छात्राओं का समूह हुआ शैक्षिक भ्रमण के लिए गाजियाबाद रवाना।

rktvnews

Leave a Comment