RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:डबल इंजन की सरकार बनी तो लव जिहाद, लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे : योगी आदित्यनाथ

झारखंड को नक्सलियों का गढ़ बनाने की कोशिश कर रहा इंडी गठबंधन’।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)14 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरसा, बोकारो और बेरमो में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बसने की इजाजत देकर झामुमो राज्य के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन झारखंड को नक्सलियों का गढ़ बनाने की कोशिश कर रहा है। इंडी वाले सिर्फ झारखंड को लूटने आए हैं। राज्य में रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाने का काम किया जा रहा है। लैंड जिहाद, लव जिहाद के जरिये झारखंड में रोहिंग्या को घुसाने का काम किया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि, झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद को खत्म करने के लिए योगी मॉडल पर काम करना होगा। यूपी की तरह झारखंड में भी ‘लव जिहाद, लैंड जिहाद’ को खत्म करने के लिए डबल इंजन की सरकार बनना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि, लूट और भ्रष्टाचार फैलाने वालों के लिए राज्य में जगह नहीं होनी चाहिए। रोजगार पर डाका डालकर रोटी की समस्या खड़ी करेंगे, लव जिहाद के माध्यम से आपकी जमीन पर कब्जा करेंगे।
सीएम योगी ने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि, यूपी में जो दंगे करता है उसकी यात्रा फिर जहन्नम में होती है। उसके बाद उसके के लिए कोई जगह नहीं बचती है। अगर कोई हमारे नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करता है। उसका ऐसा हाल किया जाता है कि पाकिस्तान भी कांप जाता है। प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य बनाया था, उनका सपना था कि विकसित झारखंड बनाएंगे। अगर झारखंड विकास करेगा तो देश विकास करेगा। लेकिन पिछले 24 सालों से झारखंड और पीछे चला गया, कांग्रेस और आरजेडी, झामुमो की गोद में बैठकर झारखंड को लूटने का काम कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है भाजपा सरकार बनने जा रही है।

Related posts

आज नमक कुछ ज्यादा था : कीर्ति जायसवाल

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण हेतु बच्ची को किया सुपुर्द।

rktvnews

भोजपुर:विश्व प्रदुषण नियंत्रण दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय लिया गया संकल्प : डा के एन सिन्हा

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अंचल अमीन एवं पंचायत सचिव अब राजस्व कर्मचारी का भी करेंगे कार्य।

rktvnews

नारनौल:पोलियो मुक्त रखने के लिए एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प : मंत्री ओम प्रकाश यादव

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए संस्थागत तालमेल, वित्तीय जवाबदेही और प्रौद्योगिकी संचालित शासन पर जोर दिया।

rktvnews

Leave a Comment