RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:पोलियो मुक्त रखने के लिए एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प : मंत्री ओम प्रकाश यादव

बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ)03 मार्च। भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखने के लिए राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प है। इसलिए किसी भी सूरत में इस अभियान के तहत कोई भी पात्र बच्चा इस दवा के सेवन से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने आज नागरिक अस्पताल परिसर में बच्चों को ‘‘दो बूंद जिन्दगी की’’ पिला कर जिला स्तर पर राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने उपरान्त व्यक्त किए।
श्री यादव ने कहा कि भारत देश 2014 से पोलियो मुक्त हो चुका है। लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के केस निकल रहे हैं। इसलिए भारत देश में पोलियो का खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त रखने के लिए इस कार्यक्रम के तहत सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। पोलियो जैसी भंयकर बीमारी का शिकार व्यक्ति न केवल अपने आप को असहाय महसूस करता है बल्कि सामान्य जीवन व्यक्तित करने से भी वंचित रहता है।
इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रमेश चन्द्र आर्य ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को अभियान के तहत बार-बार दवा पिलाने का मूल उद्देश्य भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबका दायित्व बनता है कि न केवल अपने सम्पर्क में आने वाले पात्र बच्चों को बल्कि अन्य पात्र बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर दवा पिलाएं। एक छोटे से विषाणु से फैलने वाली इस बीमारी से दूर रहने के लिए हमें अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करनी होगी। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डा. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि अगर बच्चे ने पहले इस दवा का सेवन कर रखा है तो भी अभियान को सफल बनाने के लिए दवा पिलाना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के भी वंचित रहने से सुरक्षा चक्कर टूटने का भय रहता है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी वर्ग के लोगों के जिनमें स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ता व आम जन को इस अभियान की सफलता में अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. सर्वजीत थापर, अरबन नोडल अधिकारी डा. जगमोहन यादव, चम्पा यादव, राजेश देवी, अजय कुमार, कंवरपाल, दिनेश कुमार, राजेश व प्रमोद कुमार के अतिरिक्त अन्य विभागीय कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

झारखण्ड विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति सरयू राय द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग किया गया बैठक।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

बागपत:मंडला आयुक्त व आई जी ने कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पलामू में ” आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल, जिले के विभिन्न पंचायतों में लगे शिविर में मौजूद लाभुकों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने मैनपुरी में 361 करोड़ 37 लाख रु० लागत की 379 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डयूनांट के जन्मदिन पर हर्षोल्लास कई कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment