RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:अंचल अमीन एवं पंचायत सचिव अब राजस्व कर्मचारी का भी करेंगे कार्य।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए नई व्यवस्था की।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)26 मई।जिले के अंचल अमीन एवं पंचायत सचिवों को विभाग द्वारा दिया गया ऑनलाईन प्रशिक्षण।
बेसिक नॉलेज सहित ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, डिपार्टमेंट वेबसाईट, लॉगिन, डिजिटल सिग्नेचर, ऑनलाइन भू-लगान, ऑनलाईन जमाबंदी, परिमार्जन प्लस, भू-मानचित्र, ऑनलाइन रिर्पोटिंग, ऑनलाइन एलपीसी, एसएमएस अलर्ट सर्विस, डोर स्टेप डिलेवरी ऑफ रेवेन्यू मैप्स, भू-नक्शा, भू-अखिलेख पोर्टल आदि की दी गयी विस्तृत जानकारी।
अब अंचल अमीन एवं पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी का कार्य करेंगे। राज्य के अंचलों में राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने ये नई व्यवस्था की है। इस हेतु आज जिले के अंचल अमीन एवं पंचायत सचिवों को विभाग द्वारा ऑनलाईन ट्रेनिंग समाहरणालय सभागार में दी गयी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, राजस्व राजीव कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार सहित राजस्व विभाग से जुड़े हुए अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी लोग सरकारी कार्यों का निष्पादन अच्छे तरीके से करते आ रहे हैं। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नई व्यवस्था के तहत अंचल अमीन एवं पंचायत सचिव को ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपके उपर अब एक नई जिम्मेवारी आ गयी है। प्रशिक्षण एवं दक्ष ट्रेनरों द्वारा बतायी जा रही बातों को अच्छे से ग्रहण करें ताकि राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
ऑनलाइन प्रशिक्षण में अंचल अमीनों एवं पंचायत सचिवों को ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी आदि आवेदनों को कैसे निष्पादित करना है, बताया गया। इसके साथ ही सभी को राजस्व संबंधी कार्यों की बेसिक जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट वेबसाईट, लॉगिन, डिजिटल सिग्नेचर, ऑनलाइन भू-लगान, ऑनलाईन जमाबंदी, परिमार्जन प्लस, भू-मानचित्र, ऑनलाइन रिर्पोटिंग, ऑनलाइन एलपीसी, एसएमएस अलर्ट सर्विस, डोर स्टेप डिलेवरी ऑफ रेवेन्यू मैप्स, भू-नक्शा, भू-अखिलेख पोर्टल आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

Related posts

पीएम उदय के तहत डीडीए दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में है: हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

झारखंड:तकनीकी युग में हर एक हाथ को हुनरमंद बनाया जाए : मंत्री दीपक बिरुवा

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

rktvnews

नवादा:सेवानिवृत्ति पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में परिचारी आशा कुमारी सिन्हा को भावभीनी विदाई।

rktvnews

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा।

rktvnews

संभावित बाढ़ व सूखे की तैयारी के मद्देनजर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment