RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण हेतु बच्ची को किया सुपुर्द।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)19 मार्च।आज विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान बक्सर में आवासित बालिका को जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला के द्वारा बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण देख-रेख में दिया गया। बच्ची को पाकर दंपत्ति भाव विभोर हो गए।

दत्तक ग्रहण के क्या है नियम

गोद लेने के इच्छुक माता-पिता, भावी दत्तक ग्राही अभिभावक के द्वारा कैयरिंगस carings.wcd.gov-in पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्रों में से किसी एक पहचान पत्र के साथ निबंधन किया जाना है तथा दत्तक ग्रहण हेतु आवश्यक दस्तावेजों को 30 दिनों के भीतर केयरिंगस पर अपलोड किया जाना है। गृह अध्ययन रिपोर्ट, प्रतीक्षा सूची, मिलान प्रक्रिया, बच्चों का आरक्षण, स्वीकृति, याचिका और भावी दत्तक माता-पिता के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से दृढता, वित्तीय सक्षमता एवं दत्तक ग्रहण प्रेरणा, गंभीर बीमारियों से अरुगणता, दंपति की दशा में पति-पत्नी दोनों की सहमति, दंपति के कम से कम दो वर्ष स्थिर वैवाहिक संबंध, एकल पुरुष अभिभावक को केवल लड़का गोद दिया जा सकता है। जबकि एकल महिला अभिभावक लड़का एवं लड़की दोनों को गोद ले सकती है। अलग-अलग उम्र वाले दंपति को अलग-अलग उम्र के बच्चे की पात्रता होती है। दो संतान वाले दंपति सामान्य बालक के दत्तक ग्रहण के लिए पात्र नहीं है। वे सिर्फ विशेष आवश्यकता वाले बालकों को ही दत्तक ग्रहण कर सकते हैं। देश में किसी अन्य माध्यम से बच्चा गोद लेना और देना कानूनी अपराध है।
उक्त अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बक्सर, बाल संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत), बाल संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत) तथा दत्तक ग्रहण संस्थान के प्रभारी समन्वयक उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर जिले के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

बागपत:मेरठ मण्डल में जन सूचना अधिकारियों को मिलेगा आरटीआई और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना की वार्षिक सुरक्षा समीक्षा-2024।

rktvnews

आरएमएससी की प्रबंध निदेशक ने किया गांधीनगर पीएचसी का निरीक्षण, दवाओं के उपभोग का नियमित विश्लेषण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

नोएडा:मानव-समुदाय को अपने संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए : माँ विजया

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद का विद्यार्थी परिषद ने किया पुतला दहन।

rktvnews

Leave a Comment