RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बाल कविता: बने संतान आदर्श हमारी।

बने संतान आदर्श हमारी

बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।
सोच रहा हूँ जो बच्चा आये, उसका रूप, गुण सुना दूँ मैं।।
बाल घुंघराले, बदन गठीला, चाल, ढाल में तेज भरा हो।
मन शीतल हो ज्यों चंद्र-सा, ओज सूर्य-सा रूप धरा हो।।
मन भाये नक्स, नैन हो, बातें दिल की बता दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

राह चले वो वीर शिवा की, राणा की, अभिमन्यु की।
शत्रुदल को कैसे जीते, सीख चुने वो रणवीरों की।।
बन जाये वो सच्चा नायक, ऐसे मंत्र पढ़ा दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।
सीख सिखले माँ पन्ना की, झाँसी वाली रानी की।
दुर्गावती-सा शौर्य हो, लाज पद्मावत मेवाड़ी-सी।।
भक्ति में हो अहिल्या मीरा, ऐसी घुटकी पिलवा दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

पुत्र हो तो प्रह्लाद-सा, राह धर्म की चलता जाये।
ध्रुव तारा-सा अटल बने वो, जो सत्य पथ दिखलाये।।
पुत्री जनकर मैत्री, गार्गी, ज्ञान की ज्योत जलवा दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।
सोच रहा हूँ जो बच्चा आये, उसका रूप, गुण सुना दूँ मैं।
बने संतान आदर्श हमारी, वो बातें सिखला दूँ मैं।।

रचनाकार : डॉ सत्यवान सौरभ

Related posts

भोजपुर: रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 13 कंपनियों द्वारा 70 लोगों का हुआ चयन।

rktvnews

भोजपुर:जदयू का जिला सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा गंगा कटाव क्षेत्रो का निरीक्षण, कटाव रोधी कार्य को जल्द पूरा करने का पदाधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

जन्मदिन विशेष : विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से शक्ति और प्रेरणा के लिए पुस्तकों की ओर रुख करने का आह्वान किया।

rktvnews

नई दिल्ली:कुलसचिव ने स्वच्छता एवं उद्यानिकी  विभाग के कर्मचारियों से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment