RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में ’’धाद’’ संस्था द्वारा आयोजित इगास पर्व में प्रतिभाग किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)14 नवंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में ’’धाद’’ संस्था द्वारा आयोजित इगास पर्व में प्रतिभाग किया। धाद संस्था पिछले चार दशकों से उत्तराखण्ड हिमालय की भाषा, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है। संस्था के ’पुनरुत्थान‘ कार्यक्रम के अंतर्गत आपदाओं से प्रभावित बच्चों की शिक्षा में सहायता की जाती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आम लोग उन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं, जिन्होंने आपदाओं के कारण अपने परिजनों को खो दिया है। पिछले 11 वर्षों में धाद संस्था 200 से अधिक बच्चों की शिक्षा में योगदान कर चुकी है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए अपने पारंपरिक पर्वों को जीवंत रखना जरूरी है। हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर लोक पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर उत्साह से मनाना चाहिए। और साथ ही अपनी परंपरा और संस्कृति से अपने बच्चों को भी जरूर अवगत कराना चाहिए। लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि लोक पर्व इगास को अपने गांवों में धूम-धाम से मनाने की इस पहल से हम उत्तराखण्ड के लोग अपनी जड़ों से जुड़ेंगे।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित बच्चों के शैक्षिक पुनरुत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए संस्था की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने कंटेनर ट्रक में तस्करी की जा रही शराब की भारी मात्रा को किया बरामद।

rktvnews

डा शंकर दयाल सिंह और कवयित्री प्रो उषा रानी ‘दीन’ की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दोनों हिन्दी-सेवियों को दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

समाज और भावी पीढी को संदेश एवं प्रेरणा देता भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच:आनंद मोहन

rktvnews

बरसाती रोगों से बचाव हेतु डीडीटी का छिड़काव।

rktvnews

पुलकित सम्राट ने ‘ग्लोरी’ ट्रेलर लॉन्च पर मशहूर बॉक्सर नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग मैच कर रचा इतिहास।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment