RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा गंगा कटाव क्षेत्रो का निरीक्षण, कटाव रोधी कार्य को जल्द पूरा करने का पदाधिकारियों को दिया निर्देश।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)22 जुलाई।बड़हरा के विधायक पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारियों के साथ बड़हरा विधानसभा के सलेमपुर,मणी राय के टोला,अचरज लाल के टोला,सोहरा,हेतमपुर,मौजमपुर, महुलीघाट आदि गंगा किनारे कटाव क्षेत्रो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गंगा नदी किनारे के गाँवो मे हो रहे कटाव को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे कटाव रोधी कार्यो को निरीक्षण करते हुए उपस्थित संवंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित पदाधिकारियों और संवेदको को कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिए। बड़हरा विधायक ने कहा कि बड़हरा विधानसभा का क्षेत्र बाढ और कटाव वाला क्षेत्र है। गंगा नदी किनारे के गाँवो मे पानी बढने के कारण हर वर्ष बाढ आने की संभावना बनी रहती है,जिससे जान-माल का हानी होता है। गंगा नदी किनारे के बहुत से गाँवो मे गंगा कटाव भी होता है,जिससे गाँव समाप्त होने के कगार पर रहता है। कटाव से गाँवो को बचाने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटाव रोधी कार्य किए जा रहे है,जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा मिला है।मै हमेशा उन गाँवो का भ्रमण कर कटाव रोधी कार्यो का निरीक्षण करता रहता हूँ।
निरीक्षण कार्यक्रम मे विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, भाजपा सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी, रामाधार पांडूय,श्रीनिवास पांडेय,मनोज सिंह,बबलू सिंह,शशी सिंह,विकास यादव,विश्नु साह,उमेश यादव,पप्पु सिंह,बिरबल ठाकुर,मुन्ना सिंह,जितेन्द्र सिंह,दीपक दूबे सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

सी-डॉट ने “साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित गेमिफिकेशन प्लेटफॉर्म के सहयोगात्मक विकास” के लिए जंप्स ऑटोमेशन के साथ साझेदारी की

rktvnews

आरा की जनता ने अमन का पैगाम पेश कर बजरंग दल की साजिश नाकाम की: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

रामनवमी शोभा यात्रा हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

लोकतंत्र की रक्षा देश की रक्षा- दिलराज प्रीतम

rktvnews

भारत-सिंगापुर @60: विकास एवं सहभागिता के लिए साझेदारी।

rktvnews

Leave a Comment