RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:रोटी, बेटी और माटी की बात करने वालों पर बरसे हेमन्त।

रोटी की बात करने वालों की सरकार में लोग भूख से मर गए : हेमन्त सोरेन

सरायकेला/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)08 नवंबर।हेमन्त सोरेन ने बुधवार को सरायकेला में गणेश महली के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जम कर लताड़ा। हेमन्त सोरेन ने कहा आदिवासी मूलवासी के अधिकार के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। हम लोगों ने आपके लिए कार्य किया है, इसलिए आप सभी का आशीर्वाद माँगने आए हैं। आप अपनी ताक़त हमें दीजिए। आपको इन शैतानों से बचाने की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूँ।

बेटी की बात करने वालों ने रेप के आरोपी को चुनाव में छोड़ा

हेमन्त सोरेन ने कहा कि ये लोग माँ और बेटियों की बात करते हैं ।गुजरात में बिल्किस बानो का सामूहिक रेप करने वालों को इन लोगों ने चुनाव में छोड़ दिया। पंजाब के राम-रहीम जो रेप के आरोप में जेल में बंद है, उसे चुनाव में वोट माँगने के लिए पे रोल पर छोड़ दिया। ये वही लोग हैं। ये उन लोगों के साथ हैं, जो महिलाओं से छेड़-छाड़ बलात्कार करने की वजह से जेल में बैठे हैं।

रोटी की बात करने वालों के शासन में लोग भूख से मरे

हेमन्त सोरेन ने कहा आज ये रोटी की बात करते हैं। यही डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात कर भूख से मर गए। वहीं आपकी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी देखी, लेकिन किसी की मौत भूख से नहीं हुई।

माटी की बात करने वालों ने लोगों को विस्थापित किया

हेमन्त ने कहा कि माटी की बात करने वालों ने खनन और डैम निर्माण के नाम पर लोगों को विस्थापित किया। यहाँ कारखाना और माइनिंग इनके मित्रों का है। आज सबसे अधिक जमीन आदिवासियों का है। इस जमीन को कब्जा करने के लिए ये लोग नया नया नीति बनाते हैं। पहली बार हमलोगों ने इन्हें टक्कर दी है। खनन के नाम पर विस्थापन नहीं होगा। उद्योग लगने से पहले तय होगा तुम रोजगार और मुआवजा कितना दोगे। इसके बाद बात आगे बढ़ेंगी। हमने कानून भी दिया है। उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय होंगे । तब धुवाँ निकलेगा नहीं तो ताला लटकेगा।

जेएमएम चीन का दीवार है

हेमन्त ने कहा विरोधियों ने ग़लत तरीक़े से परेशान करते हुए मुझे जेल में डाल दिया। इनका उद्देश्य सरकार को गिराने और जेएमएम को ख़त्म करना था। लेकिन इन्हें पता नहीं जेएमएम इस राज्य का चीन का दीवार है। कोई इसको लांघ कर नहीं जा सकता, जो इस दीवार पर चढ़ेगा वो ख़त्म हो जाएगा।

इनके लिए ईड़ी और सीबीआई नहीं

हेमन्त ने कहा गुजरात में इनके व्यापारी मित्रों के बंदरगाह से चरस और मादक पदार्थ पकड़ा जाता है। लेकिन कोई ईडी और सीबीआई जांच नहीं होती। सब ढाँक दिया जाता है।

Related posts

बागपत की युवा शक्ति ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के उपलक्ष्य में निकाली साइकिल रैली, राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान की जागरूकता के लिए गाया गीत।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सागर परिक्रमा यात्रा चरण-X के पांचवें दिन का नेतृत्व किया।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में हुआ झंडोत्तोलन।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से बरामद किए बियर के केन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी,अनन्त चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment