RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी,अनन्त चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 सितंबर।आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी/अनन्त चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा  के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।
इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबोधन में कहा गया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हर साल की तरह इस बार भी इस पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उनके द्वारा शांति समिति की बैठक में भाग लिए सभी सदस्य से इस त्योहार में निकलने वाली जुलूस को लेकर होने वाली समस्या या किसी भी तरह के सुझाव को गंभीरता पूर्ण सुना। साथ ही जिला प्रशासन के तरफ से की गई तैयारियां के बारे में भी सभी सदस्य को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार हमलोग ने भीड़ और जुलूस का नियंत्रण अच्छी तरह हो सके इसके लिए सुरक्षा बल के साथ कैमरा, ड्रोन की भी समुचित व्यवस्था की गई है ताकि जुलूस के समय कड़ी निगरानी रखी जा सके। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा जुलूस के समय ट्रैफिक नियंत्रण, बैरिकेडिंग,बिजली आपूर्ति के संबंध में प्रशासन के तरह से की गई तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही सोशल मीडिया पे फेक न्यूज जैसी समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड स्तर पर BDO/CO/SHO एवम अनुमंडल स्तर पर SDO/ SDPO को सजग रहने को निर्देशित किया गया। साथ ही जिलाधिकारी  द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार जुलूस में बड़ी गाडियों की जगह छोटी गाड़ी का उपयोग करेंगे। DJ का उपयोग नहीं किया जाएगा। साफ़-सफाई के लिए नगर निगम को निर्देश दिया गया।
इस बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम, सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर,पीरो,जगदीशपुर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर,पीरो,जगदीशपुर,शांति समिति के सभी सदस्य आदि मौजुद थे।

Related posts

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई तेज की।

rktvnews

चतरा:प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू।

rktvnews

गढ़वा:जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

11वीं भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक न्यूजीलैंड में आयोजित हुई।

rktvnews

बिहार: कैमूर:सुशील सिंह कुशवाहा होंगे रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने की शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय मे शिकायत की जाॅच।

rktvnews

Leave a Comment