RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:किसानों के उत्थान हेतु एफपीओ की ट्रेडर्स और होकर्स संग बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 नवंबर। रविवार को आईकार्ट और सीएससी परशुरामपुर फार्मर प्रोडूयुसर लिमिटेड के संगठन में बिहार के एफ पी ओ(फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन), ट्रेडर्स और हॉकर्स के साथ द ग्रीन हेवन रिसोर्ट चंदवा आरा में संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमे आईकार्ट के कर्मचारी अमित कुमार पटेल एरिया मैनेजर एग्री बल्क, वीरेंदर सिंह एरिया मैनेजर एफ एम सी जी, मो० अब्दुल क्वालिटी ट्रेनर एग्री , विजय झा प्रोक्योरमेंट मैनेजर, उपस्थित रहे। प्रकाश कुमार तिवारी जो की सी एस सी परशुरामपुर फार्मर प्रोडूयुसर लिमिटेड के डायरेक्टर उपस्थित रहे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानो और हॉकर्स के साथ मिलकर उनको प्रोत्साहन करना था जिसके अंतर्गत सही बीज की खरीद बिक्री, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक उसे बाजार में सही मूल्य पर उपलबध कैसे कराय जाए इससे सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा हुई ।बैठक के दौरान एफ एम सी जी के बारे में बात हुई जिससे हॉकर्स के आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। विदित हो की किसानो और एफ एम सी जी के क्षेत्र में विकास के लिए आईकार्ट के पास आईकृषी ऐप है जिससे जुड़कर किसान खाद और बीज की खरीदारी कर सकते है और साथ में वो अपने उत्पादन को उचित दर पर बेच भी सकते है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के डायरेक्टर पी के दिवेदी थे। इस बैठक में अन्य मुख्य लोगो ने अजित प्रसाद , डायमंड कुमार, आर ऍन ठाकुर आदि ने आईकार्ट को किसानो और हॉकर्स की मदद करने के लिए सराहाना की।

Related posts

मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा!खरीफ सिंचाई – 2023 की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी।

rktvnews

पटना:साहित्य की अत्यंत लोकप्रिय विधा है ललित-निबन्ध : आलोक राज

rktvnews

बिहार: भोजपुर:निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण उपचुनाव कराने हेतु 23 कोषांगो का किया गया गठन।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के अवकाश ग्रहण करने वाले 22 कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

गोवर्धन पूजा से श्रद्धा बढ़े, दिखावा नहीं।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर ओपी व करनामेपुर ओपी को किया गया थाना में उत्क्रमित।

rktvnews

Leave a Comment