RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : वरिष्ठ पत्रकार स्व सिद्धेश्वर प्रसाद सिंहा की पुण्यतिथि मनी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर के वरिष्ठ पत्रकार स्व सिद्धेश्वर प्रसाद सिंहा की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने स्व सिद्धेश्वर प्रसाद सिंहा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया। स्व सिद्धेश्वर प्रसाद सिंहा के प्रथम पुत्र अखिलेश्वर प्रसाद सिंहा तथा द्वितीय पुत्र प्रभात खबर के संवाददाता मिथिलेश्वर प्रसाद सिंहा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार स्व सिद्धेश्वर प्रसाद सिंहा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वे तत्कालीन हिंदी दैनिक “आर्यावर्त” तथा अंग्रेजी दैनिक “द इंडियन नेशन” के पत्रकार रह चुके थे। दैनिक जागरण के आने के बाद वे दैनिक जागरण से जुड़ गए थे। पत्रकार राकेश मंगल सिंहा ने कहा कि सिद्धेश्वर भैया घटनाओं एवं समाचारों पर पैनी नजर रखते थे। वे निष्पक्ष पत्रकारिता के हिमायती थे। पत्रकार संजय कुमार ओझा ने कहा कि सिद्धेश्वर भैया बिना भेदभाव के समाचार लिखते थे। इस अवसर पर पत्रकार राकेश मंगल सिंहा, संजय कुमार ओझा, दिलीप कुमार ओझा, मिथिलेश्वर प्रसाद सिंहा, रवि यादव, विकास पांडे, अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, हरेराम लाल, चंदन कुमार सिंहा, कंचन कुमार सिंहा, हैप्पी सिंहा, प्रतीक सिंहा, मोनू सिंहा, कृष कुमार, अभय कुमार पांडे, मिथिलेश पांडे, जयप्रकाश पांडे, भोला पांडे, छोटक लाल, सुमन लाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज: जिले के 52 वे स्थापना दिवस और गांधी जयंती की तैयारियो को ले डीएम ने की बैठक।

rktvnews

उमरिया:पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले 7 अक्टूबर को निकलेगा शांतिपूर्ण मार्च : संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

गिरीडीह:पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग द्वारा जिले में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी बूथों पर सुना गया।

rktvnews

Leave a Comment