RK TV News
खबरें
Breaking News

छपरा में शीघ्र ही सारण पुस्तकालय का होगा संचालन।

पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTVNEWS/सारण (छपरा) 27 जून।जिलाधिकारी की पहल से जिला मुख्यालय छपरा में शीघ्र ही सारण पुस्तकालय शुरू किया जायेगा। इस पुस्तकालय का संचालन पुराने जनक यादव पुस्तकालय भवन में किया जायेगा।
इसकी तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी अमन समीर ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस पुस्तकालय को 22 जुलाई से प्रारम्भ करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य सीएसआर के तहत उचित माध्यम से कराया जायेगा।
पुराने भवन की मरम्मती एवं रंग रोगन कराने का निदेश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं नगर निगम को दिया गया।
पुस्तकालय के संचालन हेतु आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य उपकरणों के आवश्यकता का आकलन अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जायेगी।
पुस्तकालय के विधिवत संचालन हेतु एक ट्रस्ट गठित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश जिला अवर निबंधक को दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उपसमाहर्त्ता निपुण कुमारी, कार्यपालक अभियंता भवन , जिला अवर निबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : टेम्पो से 140 पीस किंगफिशर बीयर बरामद।

rktvnews

नारनौल:मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:चौराई मुसहर टोली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का किया गया आयोजन।

rktvnews

राज्य स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 09 पदकों के साथ उप-विजेता का खिताब दरभंगा के नाम करने में पाई सफलता।

rktvnews

आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम ने जिला स्कूल छपरा में डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मध्यप्रदेश भवन में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों से सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment