RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान और उनका समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक रूप से न आना पड़े, सरकार द्वारा अधिकांश सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से दी जा रही है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से दी जा रही विभिन्न ई-सेवाओं का लाभ उठायें।
उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को तहसील दिवस और बीडीसी की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिये गये हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर ही जन समस्याओं का समाधान करवाना है। सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में जनसुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े 05 जून को आरा मे विभिन्न कार्यक्रमों मे करेंगें शिरकत।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:66 वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संम्पन्न।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने अर्थतत्व घोटाले से जुड़े मामले में ओडिशा के पूर्व एडवोकेट जनरल अशोक मोहंती के खिलाफ ट्रायल पर रोक लगाई।

rktvnews

05 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट बाहर से आये परीक्षार्थीयों को निशुल्क ठहरने की देता है व्यवस्था : महंत सुमन बाबा

rktvnews

Leave a Comment