RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:लैंगिक अपराध एवं हिंसा पर हुआ सेमिनार,बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा हमारा दायित्व : थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी। मंगलवार को पर्दा मध्य विद्यालय आरा में बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत महिला थाना, यूथ फॉर सेवा और दिशा एक प्रयास के संयुक्त तत्वावधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी, मुख्य वक्ता के रूप में दिशा एक प्रयास की सचिव सुनीता कुमारी उपस्थित रहीं।अतिथियों द्वारा किशोरी एवं महिलाओं के बीच लैंगिक अपराध एवं हिंसा के विरुद्ध विषय पर चर्चा की गई और बच्चियों को जागरूक किया गया।अतिथियों का स्वागत प्राचार्य सविता सिंह ने किया।
महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि पुलिस सप्ताह के अंतर्गत किशोरी और महिलाओं की बीच लैंगिक अपराध एवं हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूक बनाने का प्रयास चल रहा है
ताकि किसी भी परिस्थिति से आप सब अपनी सुरक्षा बेहतर ढंग से कर सके और पुलिस आपके साथ सदैव खड़ी है।आवश्यकता पड़ने पर आप हमारे नंबरों पर फोन कर सकते हैं या फिर 112 या चाइल्डलाइन के नंबर 1098 पर भी कॉल कर सहायता ले सकती हैं ।आप सभी की सुरक्षा हमारा दायित्व है।
वही बच्चियों को संबोधित करते हुए सुनीता कुमारी ने कहा की बच्चियों और महिलाओं के सुरक्षा आज के वर्तमान परिवेश में एक गंभीर चुनौती है और इसका सामना जागरूक महिला अच्छे ढंग से कर सकती है।ऐसे आयोजन से जागरूकता बढती है।
बच्चियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर पहले अपने परिवार को सूचित करना चाहिए शिक्षकों को सूचित करना चाहिए तत्पश्चात अगर समस्या गंभीर हो तो पुलिस को भी सूचित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन यूथ फॉर सेवा के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार और धन्यवाद ज्ञापन अमित शाह ने किया।
कार्यक्रम में दीपमाला कुमारी महिला हेल्प डेक्स महिला थाना ,अनिता कुमारी अंजू कुमारी , सरोज कुमारी, रीता पोद्दार ,अंजलि बानो, इशरत प्रवीण रिहाना बानो, प्रवीण गुल ,रिहाना नाज ,मृत्युंजय ओझा सहित सैकड़ो छात्रा उपस्थित थीं।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने किया स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : राजद सुप्रीमो लालू यादव का चक्की जाने के क्रम में शाहपुर मे भव्य स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हंगरी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उप-सभापति से मुलाकात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 नवंबर 24

rktvnews

भोजपुर:कायमनगर भाया बिरमपुर दौलतपुर बोरिंग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

rktvnews

Leave a Comment