RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: दरभंगा:एक दीया विधिक सेवा के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )01 नवम्बर।एक दीया विधिक सेवा के नाम कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में आयोजित किया गया।
जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा के निर्देशानुसार दिपावली के पर्व से लेकर छठ पर्व तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
साथ ही इसके लिए विशेष रूप से छठ घाटों पर पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जहाँ वे अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर सहायता केंद्र स्थापित कर लोगों के बीच विधिक सेवा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करायेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि समाज के सभी लोगो को विधिक सेवाओं के लाभ मिले।
सभी लोगों तक विधिक सेवा से जुड़ी जानकारी पहुंचायी जाए।
कार्यक्रम में लिगल एड डिफेंस काउसिंल के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, प्रशिक्षित मध्यस्थ, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं प्राधिकार कर्मी ने एक दीया विधिक सेवा के नाम प्रज्वलित कर लोगों को विधिक सेवा के प्रति जागरूक किया।

Related posts

मध्यप्रदेश: ज्ञान दान अभियान की प्रेरणादायक शुरुआत,किताबें दान करें, जीवन संवारे।

rktvnews

भोजपुर”लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान” के तहत् जीविका दीदीयों के साथ सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:कलेक्टर ने हुज़ूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

अररिया:PK ने अररिया में BJP पर किया बड़ा हमला, बोले – मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है, ये देश किसी के बाप का नहीं, पिछले तीन साल में CAA-NRC के तहत किस हिंदू को नागरिकता दी गई और किस मुसलमान को देश से निकाला गया?

rktvnews

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत छुटे हुए निर्धन पात्र परिवार होंगे लाभांवित।

rktvnews

राजधानी पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment