RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:कलेक्टर ने हुज़ूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 मार्च।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हजूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम विनोद सोनकिया,सीईओ जनपद हुज़ूर शिवानी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि तहसील कार्यालय आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान करने का महत्वपूर्ण केंद्र होता है, इसलिए भवन निर्माण के दौरान गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को सुगम एवं बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्य नियमानुसार एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।

Related posts

भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुस्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय प्रताप सिंह के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

ज़ी स्टूडियोज़ की “कैनेडी” को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में उसके पहले प्रीमियर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली; ऐसा कहना है शारिक पटेल का।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लिया!अधिकतर का मौके पर ही किया निष्पादन।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment