RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में खेलो इंडिया के तहत जिला में खेल अवसंरचना एवं ऑडिटोरियम निर्माण को ले की गई बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में खेलो इंडिया के तहत बक्सर जिला में खेल अवसंरचना एवं ऑडिटोरियम निर्माण हेतु समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों एवं नगर क्षेत्र में बहुउद्देशीय हॉल, सिंथेटिक फुटबॉल, हॉकी मैदान, लॉन टेनिस, तीरंदाजी का मैदान के निर्माण हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने हेतु निदेश दिया।
उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा को निदेश दिया गया कि सभी खेल मैदानो, विद्यालयों में अवस्थित मैदानो का क्षेत्रभ्रमण कर अंचलाधिकारी के द्वारा भूमि चिन्हित का यथाशीघ्र प्रस्ताव उपस्थापित करेंगे।
उत्क्रमित विद्यालय, पुराना भोजपुर अंतर्गत बहुउद्देशीय हॉल बनाने हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
इसके साथ साथ बक्सर नगर क्षेत्र में 500/200 बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाने हेतु अंचलाधिकारी, बक्सर को भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा उपस्थित थे।

Related posts

नवादा डीएम और डीडीसी ने मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़हरा पूर्वी बना विजेता।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने रक्तदान हेतु आमजनों को जागरुक करने के उद्देश्य से किया पोस्टर लांच।

rktvnews

आठ दिन के नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र की हुई शुरुआत!तीन माह के गर्भवती माता को सी.एस. द्वारा दिया गया टीकाकरण कार्ड।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

सभी विधानमंडल अपनी कार्यवाही और चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक स्थापित करें : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment