RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: ज्ञान दान अभियान की प्रेरणादायक शुरुआत,किताबें दान करें, जीवन संवारे।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)08 अप्रैल। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 7 अप्रैल 2025 से ‘ज्ञान दान अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस सराहनीय पहल का शुभारंभ राज्य कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने किया। अभियान का जरूरतमंद विद्यार्थियों तक प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक किताबों को पहुँचाना है, जो संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं।
सीईओ श्रीमती सिंह ने आमजन से आग्रह किया गया है कि वे पुरानी व उपयोग में न आने वाली यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, स्कूल-कॉलेज स्तर की किताबें और सामान्य ज्ञान व संदर्भ ग्रंथ दान कर सकते हैं। ये पुस्तकें आजीविका मिशन के राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यालयों, सीटीसी-सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र या गांवों में मौजूद स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठनों के कार्यालयों के माध्यम से एकत्र की जाएंगी। यह अभियान किताबों का आदान-प्रदान कर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने की एक सशक्त मुहिम है। आमजन से अपील है कि वे इस अभियान से जुड़कर किसी के सपनों को उड़ान देने में भागीदार बनें।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव, 2023,जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस का लोकार्पण और ‘राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस 2023: एक रिपोर्ट’ का विमोचन करेंगे

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च!जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित आला अधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment